फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के तीनों खान को एकसाथ लेकर ये फिल्म बनाएंगे कबीर खान

Tue, 25 Oct 2016 12:02 AM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बजरंगी भाईजान के निर्देशन को होलसम एंटरटेनमेंट के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके कबीर खान ने कहा कि वे बॉलीवुड के तीनों खान (सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान) को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं।
विज्ञापन


ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग मनाली में पूरी कर मुंबई लौट रहे निदेशक कबीर खान ने अमर उजाला से कहा कि सलमान खान के साथ वे ट्यूबलाइट से पहले एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान में काम कर चुके हैं।

सलमान खान की सलाह पर ही वे तीनों खानों को एक साथ पर्दे पर लाने का ख्वाब देख पाए हैं। कबीर का कहना है कि फिलहाल वे ट्यूबलाइट की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कहानी का रफ आइडिया मन में, पूरी स्क्रिप्ट बाद में लिखी जाएगी

2017 ईद पर फिल्म रिलीज के बाद वे तीनों खानों को लेकर कहानी का रफ आइडिया उनके मन में है, लेकिन पूरी स्क्रिप्ट बाद में लिखी जाएगी। कहा कि वे डिस्कवरी चैनल के लिए 1996 में बियोंग द हिमालयाज नामक डॉक्यूमेंटरी बना चुके हैं। उस दौरान उन्होंने मनाली समेत हिमालय के हर स्थान को बड़े करीब से देखा है।

वे महीनों रायसन, कटराईं और मनाली रहे हैं। इसके बाद सुभाष चंद्र बोस की इंडियन आर्मी पर वृत्तचित्र बनाने के बाद उन्होंने 2006 में काबुल एक्सप्रेस और न्यूयार्क तथा एक था टाइगर का निर्देशन किया। कबीर ने साफ किया कि फिल्म का असली हीरो कहानी होता है। उन्होंने बताया कि अमिताभ की फिल्म पिंक भी कहानी के चलते ही चली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें