फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडल की मन्नत पूरी होने पर कुलदेवता के पास पहुंची रितु नेगी

Sat, 01 Sep 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

 एशियाड में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली सिरमौर की रितु नेगी ने वीरवार को कुलदेवता के दर्शन किए। रितु नेगी के माता-पिता ने मेडल लाने की मन्नत पूरी होने पर बेटी के साथ अपने कुल देवता के दर्शन किए।

विज्ञापन


वीरवार को रितु नेगी पिता भवान सिंह नेगी और पत्नी पूर्णिमा नेगी के साथ मंदिर पहुंचीं। भवान सिंह नेगी और माता पूर्णिमा ने बेटी के मेडल लाने की मन्नत मांगी थी।

फाइनल मैच में पहुंचने से पहले भवान सिंह ने बताया था कि बेटी के मेडल लेकर आने पर वह उसके साथ म्हासू देवता के दर्शन को जाएंगे। जकार्ता से सिल्वर मेडल लेकर आई बेटी रितु नेगी के साथ वीरवार को माता-पिता उत्तराखंड के अनहोल स्थित म्हासू देवता के मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


लगभग 120 किलोमीटर का सफर तय करने के पश्चात माता-पिता और बेटी ने अपने कुल देवता के दर्शन किए। उधर, भवान सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर में पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से रितु नेगी को सम्मानित भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें