फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी स्टार अजय ठाकुर के स्वागत को उमड़े प्रशंसक

Tue, 12 Mar 2019 08:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मश्री पुरस्कार लेने के बाद नालागढ़ पहुंचे कबड्डी स्टार अजय ठाकुर का प्रशंसकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लोगों ने अजय को फूल मालाओं से लाद दिया। अजय ठाकुर के लिए पुराने छात्र स्कूल हैरिटेज पार्क स्टेडियम में अभिनंदन समारोह करवाया गया।

विज्ञापन


जहां क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं सहित लोगों ने अजय का स्वागत किया। पद्मश्री लेने वाले नालागढ़ के दभोटा निवासी अजय ठाकुर के स्वागत समारोह में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अजय ठाकुर को बधाई दी।

स्वागत सत्कार समारोह के बाद अजय पैतृक गांव दभोटा गए। अजय ठाकुर को प्रदेश सरकार ने डीएसपी पद से नवाजा है और मधुबन में उनकी ट्रेनिंग पूर्ण हो चुकी है और अब उन्हें बिलासपुर जिले में डीएसपी पद पर तैनाती मिली है। अजय ठाकुर को इस वर्ष प्रदेश सरकार ने परशुराम अवार्ड से नवाजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल में पद्मश्री लेने वाले पहले हिमाचली खिलाड़ी

ajay thakur
अब तक हिमाचल की 11 हस्तियों को यह सम्मान मिल चुका है। खेल के क्षेत्र में पहली बार किसी खिलाड़ी को यह पुरस्कार मिला है। कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर पहले खिलाड़ी हैं। अजय ठाकुर ने यह उपलब्धि कठिन परिस्थितियों में हासिल की है।

अजय ठाकुर को वैसे तो अपने घर से ही खेल का माहौल मिला। लेकिन उन्होंने अपने खेल कॅरियर की शुरूआत दभोटा में जन सहयोग से बनाए गए खेल मैदान से की। यहां पर उन्होंने कबड्डी की बारीकियां सीखीं। कोच राकेश कुमार और पहलवान पिता छोटू राम ने अजय को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि यह पूरे इलाके के लिए गौरव का विषय है। कामगार वेलफेयर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बावा हरदीप सिंह ने अजय को बधाई दी। उन्होंने मांग की है कि अजय को अब एएसपी का पद दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें