शिलाई की ग्वाली पंचायत के मटियाना गांव के सुनील तोमर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा के एकल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह स्पर्धा तीन अगस्त को इटली में होगी।
सुनील तोमर ने इससे पूर्व उत्तराखंड के देहरादून में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड हासिल किया था। यह प्रतियोगिता 24 से दो मार्च तक हुई। युगल में भी सुनील तोमर ने सिल्वर मेडल हासिल किया।