फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो में स्टार रेडर अजय लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

Fri, 04 Nov 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व कप कबड्डी में हीरो बने नालागढ़ के अजय ठाकुर छोटे पर्दे के फेमस कॉमेडी शो कपिल शर्मा में नजर आएंगे। यह शो 12-13 नवंबर को प्रसारित होगा। इसमें स्टार रेडर अजय ठाकुर कॉमेडी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


शो के दौरान स्टार रेडर अजय ठाकुर व मंजीत चिलर कपिल शर्मा के परिवार के निशाने पर रहेंगे। इस बार सेलिब्रेटी के रूप में कबड्डी वर्ल्ड कप की विजेता टीम कप्तान अनूप कुमार और स्टार रेडर अजय ठाकुर के साथ शो में कॉमेडी का तड़का लगाएगी।

इस स्टार रेडर के साथ विश्व विजेता टीम के कप्तान अनूप कुमार, मंजीत चिलर, जसवीर, राहुल चौधरी व मोहित चिलर के साथ कपिल के शो में कॉमेडी करते नजर आएंगे। शो की शूटिंग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय बोले, कपिल के साथ खूब मस्ती की

अजय ने शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह उनका पहला शो है और उन्होंने इस शो की शूटिंग के दौरान कपिल व उनके सहयोगी कलाकारों के साथ खूब मस्ती की। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक हिंदुस्तानी खेल को प्रो कबड्डी के प्लेटफार्म ने एक नया मुकाम दिया है।

क्रिकेट के साथ अब युवा कबड्डी में भी अपना भविष्य देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा के शो में आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने मस्ती के साथ युवाओं को खेलों में आगे आने की भी अपील की है। शो को देखने के लिए वह भी उत्साहित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें