विश्व कप कबड्डी में हीरो बने नालागढ़ के अजय ठाकुर छोटे पर्दे के फेमस कॉमेडी शो कपिल शर्मा में नजर आएंगे। यह शो 12-13 नवंबर को प्रसारित होगा। इसमें स्टार रेडर अजय ठाकुर कॉमेडी करते नजर आएंगे।
शो के दौरान स्टार रेडर अजय ठाकुर व मंजीत चिलर कपिल शर्मा के परिवार के निशाने पर रहेंगे। इस बार सेलिब्रेटी के रूप में कबड्डी वर्ल्ड कप की विजेता टीम कप्तान अनूप कुमार और स्टार रेडर अजय ठाकुर के साथ शो में कॉमेडी का तड़का लगाएगी।
इस स्टार रेडर के साथ विश्व विजेता टीम के कप्तान अनूप कुमार, मंजीत चिलर, जसवीर, राहुल चौधरी व मोहित चिलर के साथ कपिल के शो में कॉमेडी करते नजर आएंगे। शो की शूटिंग पूरी हो गई है।