फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर ऐसी लड़की से करेंगे शादी, तैयारियां शुरू

Tue, 26 Dec 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कबड्डी अकादमी खोलने का फैसला लिया हैं। जी हां भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर 2019 में अपने गृह क्षेत्र नालागढ़ में कबड्डी अकादमी खोलने जा रहे हैं, जिसकी योजना तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन


इसमें लड़के और लड़कियों को कबड्डी की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसके अलावा वह 2018 में अर्जुन अवार्ड के लिए अपनी फाइल खेल मंत्रालय में जमा करवाने वाले हैं। अजय का कहना है कि वह इस अवार्ड के लिए पूरी तरह से पात्र हैं। 

लेकिन उन्हें यह भी मलाल है कि हिमाचल खेल विभाग ने उनकी अनदेखी की है। पिछले चार साल से उन्हें परशुराम अवार्ड से वंचित रखा गया है, जिसका उन्हें उम्रभर मलाल रहेगा। 
विज्ञापन

अजय ठाकुर ने खेल विभाग पर लगाया ये आरोप

सोमवार को बिलासपुर में चल रही महिला हैंडबाल स्पर्धा में विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे अजय ठाकुर ने कहा कि चार साल से खेल विभाग हिमाचल के अधिकारी उनकी अनदेखी कर रहे हैं। 

जब भी वह परशुराम अवार्ड के लिए अपनी फाइल खेल विभाग को भेजते हैं, तो हर बार अधिकारी कोई न कोई बहाना लगा कर उन्हें टाल देते हैं। जबकि वह इससे बड़े अवार्ड अर्जुन अवार्ड के लिए भी पात्र हैं। इसकी फाइल वह 2018 में खेल मंत्रालय को देंगे। 
 
विज्ञापन

शादी को लेकर ये बोले ठाकुर

यह भी कहा कि हिमाचल के डीजीपी सोमेश गोयल का हर वक्त उन्हें साथ मिलता रहता है। अजय ने बताया कि वह जुलाई 2018 से शुरू होने वाली प्रो कबड्डी में सचिन की टीम के कप्तान हैं। उन्हें खुशी है कि जिस खिलाड़ी को वह टीवी पर खेलता हुआ देखते थे, आज वह उनकी टीम के कप्तान हैं।

एक सवाल में अजय ने मुस्कराते हुए कहा कि वह किसी सेलिब्रिटी से नहीं, बल्कि गांव की लड़की से शादी करेंगे। 2018 में वह शादी कर लेंगे। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें