फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने लिया शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां का जायजा, पार्टी पदाधिकारियों से की चर्चा

Tue, 26 Dec 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नामित होने के बाद जयराम ठाकुर रिज मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने 27 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के अलावा समारोह की तैयारियों में जुटे पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने रिज मैदान स्थित शेड पर लगे रक्तदान शिविर का भी दौरा किया। मुख्यमंत्री के निरीक्षण से पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा संभालने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण किया। 

इस दौरान प्रधानमंत्री के आने-जाने के रास्ते के अलावा समारोह स्थल पर टका बेंच का भी दौरा किया। चूंकि, समारोह में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री व केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

एक हजार पुलिस कर्मी होंगे तैनात

ऐसे में एसपीजी इसको लेकर खास चिंतित थी कि प्रधानमंत्री कहां बैठेंगे और उनके आसपास कौन-कौन रहेगा। शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर कौन-कौन मौजूद रहेगा, इसको लेकर भी मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से चर्चा की। इसके बाद पूरे कार्यक्रम स्थल पर कहां एंट्री और एग्जिट प्वांट होंगे और कहां कौन बैठेगा इसका लेकर भी चर्चा की गई।

डीजीपी सोमेश गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पहले ही सुरक्षा का खाका तैयार किया जा चुका है। करीब एक हजार पुलिस कर्मियों को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तैनात किया जाएगा। इसके अलावा ढाई सौ राजपत्रित पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।

समारोह वाले दिन स्थल के आसपास की सभी ऊंची इमारतों पर प्रदेश पुलिस के कमांडो और स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। सीआईडी के जरिये अभी से होटलों और  सरायों में आने जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन

योगी का कार्यक्रम तय, कई और के पहुंचने की संभावना

27 दिसंबर को रिज मैदान पर जयराम ठाकुर की मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम तय हो गया है।

इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी आना लगभग तय माना जा रहा है। कई अन्य मुख्यमंत्रियों व केंद्रीय मंत्रियों के आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें