फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप विजेता प्रियंका नेगी को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर में प्रशिक्षण लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर तक कबड्डी में धाक जमाने वाली खिलाड़ी प्रियंका नेगी अब खाकी पहनेंगी। सरकार ने प्रियंका नेगी को हिमाचल पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर ज्वाइनिंग दी है। प्रियंका की पहली पोस्टिंग कुल्लू में होगी। प्रियंका 18 जनवरी को ज्वाइनिंग देंगी। इससे प्रियंका नेगी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2006 से स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहीं प्रियंका नेगी शिलाई (सिरमौर) की रहने वाली हैं। प्रियंका ने 2011 में श्रीलंका में हुई साउथ एशियन गेम्स, 2012 में पटना में फर्स्ट वुमन कबड्डी वर्ल्ड कप तथा 2013 में चीन में थर्ड एशियन बीच गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

इसके अलावा नेशनल गेम्स में करीब 15 मेडल जीत चुकी हैं। वर्ष 2012 में प्रियंका नेगी को परशुराम अवार्ड से भी नवाजा गया है। उनके पिता कंवर सिंह नेगी किसान हैं, जबकि माता सुनिता नेगी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति के लिए प्रियंका ने जताया सीएम का आभार

प्रियंका नेगी ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, बिलासपुर के विधायक बंबर ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, संजय ठाकुर, कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव नंदलाल ठाकुर, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, सीपीएस विनय कुमार, पांवटा के विधायक किरनेश जंग सहित अपने ताया जिप सदस्य रणजीत सिंह नेगी का आभार जताया है।

विधायक बंबर ठाकुर का कहना है कि प्रियंका नेगी होनहार खिलाड़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से प्रियंका को पुलिस में स्थान देने की गुहार लगाई थी। ज्वाइनिंग के बाद प्रियंका नेगी को बिलासपुर में सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें