फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी स्टार अजय ठाकुर पहुंचे मां नयना देवी के दरबार

Mon, 15 Apr 2019 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नयना देवी (बिलासपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय टीम के कबड्डी स्टार अजय ठाकुर डीएसपी बनने के बाद सोमवार को श्री नयना देवी पहुंचे और माता के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ फोटो खिंचवाए। बोले-आज जो भी हूं, मां की कृपा से हूं।

विज्ञापन


डीएसपी पद पर नियुक्ति के बाद उनकी पहली ड्यूटी भी थाना कोट से प्रोबेशनरी पीरियड से शुरू होने जा रही है। अजय ने बताया कि माता श्री नयना देवी पर उन्हें अटूट श्रद्धा है। जब-जब उन्होंने माता से कुछ मांगा, सब उन्हें मिला है। कबड्डी में इतनी शोहरत मिलने के बाद आज उन्हें पूरे भारत वर्ष में मान-सम्मान मिला है, उसमें भी माता नयना देवी की ही कृपा रही है। 

कहा की हिमाचल सरकार ने उन्हें पुलिस में सेवाएं देने के लिए मां नयना देवी का विधानसभा क्षेत्र दिया है, यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही माता श्री नयना देवी में परिवार सहित आएंगे। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे की चपेट में न फंसे। युवा पढ़ाई और खेलकूद पर ध्यान देकर आगे बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें