फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति घाटी में हिमखंड से गिरने से पुलिस चेक पोस्ट ध्वस्त

Mon, 15 Apr 2019 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सड़क बहाल होने के साथ ही लाहौल-स्पीति घाटी के दूरदराज इलाकों में हिमखंड से हुआ नुकसान सामने आ रहा है। बीते दिनों भारी बर्फबारी के दौरान दारचा में स्थित लाहौल पुलिस की अस्थायी चेक पोस्ट ध्वस्त हो गई है। सड़कों के निरीक्षण के लिए तोद वैली के दौरे पर गए लोनिवि चिनाब डिवीजन के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन


नेगी ने बताया कि वह हाल ही में अपनी टीम के साथ तोद वैली की संपर्क सड़कों का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उन्होंने दारचा पुल में अस्थायी पुलिस चेक पोस्ट का मलबा देखा। पता चला कि पिछले महीने गिरे हिमखंड की चपेट में आने से पुलिस की यह अस्थायी चौकी भी तहस-नहस हो गई है। इसका मलबा हिमखंड के साथ दारचा पुल के पास गिरा है। 

नेगी ने निरीक्षण करने के बाद इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दे दी है। उल्लेखनीय है कि लाहौल के दारचा स्थित पुलिस की इस अस्थायी चौकी में लेह की तरफ से आने जाने वाले पर्यटकों ने नाम पंजीकरण किए जाते हैं। पर्यटन सीजन में सुरक्षा की लिहाज से यह चौकी अहम भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें