फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी ने तलवारबाजी में चमकाया नाम, जीता गोल्ड मेडल

Sat, 25 Mar 2017 08:30 AM IST
विपिन काला/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की बेटी ज्योतिका दत्ता ने राष्ट्रीय तलवारबाजी मुकाबले में एक बार फिर प्रदेश का नाम चमकाया है। ज्योतिका ने तलवारबाजी के फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करके स्वर्ण पदक झटका है। जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र की रहने वाली ज्योतिका दत्ता ने केरल के कन्नूर में 20 से 24 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय तलवारबाजी मुकाबले के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन कर सोने पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


हिमाचल की बेटी ने फाइनल मुकाबले में मणिपुर की विद्यावती को 15.8 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही ज्योतिका दत्ता ने टीम मुकाबले में उत्तरी भारत खेल प्राधिकरण को अखिल भारतीय तलवारबाजी स्पर्धा में दूसरा स्थान दिलाया है। वहीं ज्योतिका हिमालयन रेंज के देशों के तलवारबाजी मुकाबलों के लिए भी क्वालीफाई कर गई है। 

यह मुकाबले अगले माह मणिपुर में आयोजित किए जाने हैं। इसमें हिमालयन रेंज के देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि ज्योतिका दत्ता ने अभी तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी मुकाबलों में कई पदक हासिल किए हैं और अपने उम्दा खेल से हिमाचल प्रदेश और देश का खूब नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें