फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: जूनियर तकनीशियन की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

Wed, 07 Jul 2021 09:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों की 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा 25 अगस्त को आयोग के कार्यालय हमीरपुर में सुबह साढ़े नौ बजे से होगी। 
 
विज्ञापन
 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर तकनीशियन पोस्ट कोड 780 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सात पदों के लिए 1492 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 1030 अभ्यर्थी पात्र पाए गए थे। 24 जनवरी 2021 को हुई लिखित परीक्षा में 473 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 557 ने यह परीक्षा नहीं दी।

विज्ञापन


इन 473 में से 25 अभ्यर्थियों का चयन आगामी चयन प्रक्रिया के लिए हुआ है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों की 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा 25 अगस्त को आयोग के कार्यालय हमीरपुर में सुबह साढ़े नौ बजे से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें