फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए पर भारी पड़ा "जम्बो", सोए लोगों पर टूटा आदमखोर

Sat, 29 Mar 2014 11:16 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, सांगला(किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिले की कल्पा पंचायत के युवारंगी गांव में तेंदुए ने एक घर में घुसकर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया, लेकिन इसी दौरान घर के पालतु कुत्ते ने तेंदुए को अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं होने दिया।
विज्ञापन


कुत्ता भागते हुए घर के उस कमरे में घुसा, जहां पर तेंदुए ने कृष्ण चंद की पत्नी सुलक्षणा और दो बेटों हिमांशु और आयूष पर हमला किया था।

तेंदुए ने सुलक्षणा देवी पर हमला कर उन्हें नीचे गिरा दिया था, वहीं 11 साल के मासूम हिमांशू को पैर से पकड़ने की कोशिश में था, लेकिन इसी दौरान कुत्ते ने एक बार फिर से तेंदुए पर हमला कर दिया।

वहीं कृष्ण चंद नेगी उनकी मां कमला देवी नेगी और पिता पुरुषोत्तम नेगी ने तेंदुए पर सिलेंडर से हमला कर दिया।

इसके बाद तेंदुआ घर की रसोई में चला गया, जहां लोगों ने उसे बंद कर दिया है।

टूट पड़ा जम्बो

कुत्ते की होशियारी के कारण तेंदुआ किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा पाया। इसी दौरान पालतु कुत्ते ने तेंदुए पर हमला बोल दिया।

वहीं दोनों की लड़ाई के दौरान तेंदुआ घर की रसोई में चला गया। लोगों ने मौका देख कर तेंदुए को रसोई में बंद कर दिया।

इस हादसे के दौरान घर में नौ लोग थे। तेंदुए के हमले से लोग सहमे हुए हैं।

हादसे के समय घर में पुरुषोत्तम नेगी, कमला देवी नेगी, कृष्ण चंद, सुलक्षणा नेगी, हरीश नेगी, विजय किरणी नेगी और 13 साल की मासूम आयुश नेगी और हिमांशु नेगी मौजूद थी।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने रिकांगपिओ पहुंचाया

इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम शनिवार को दोपहर घटना स्थल पर पहुंची।

इसके बाद तेंदुए को बेहोश कर रिकांगपिओ लाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी रिकांगपिओ लक्षमण ठाकुर और वन विभाग के डीएफओ किन्नौर एंजल चौहान, एसीएफ रोशन लाल, डीएसपी किन्नौर केके वर्धन, एसडीएम कल्पा प्रशांत देष्टा ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया।

तेंदुए को बेहोश करने के लिए वन्य प्राणी विभाग रामपुर से कर्मचारी बुलाए गए। इसके बाद तेंदुए को बेहोश कर रिकांगपिओ लाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें