फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इंदिरा गांधी खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त तक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान ही स्टेट रेफरी के लिए होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में 7 से 9 अगस्त तक जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता होगी। हिमाचल प्रदेश जूडो एसोसिएशन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही इस दौरान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्टेट रेफरी बनने के लिए परीक्षा भी होगी।
विज्ञापन


जूडो संघ के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान जूडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए स्टेट रेफरी के लिए परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं, खिलाड़ी की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और स्वयं कम से कम सीनियर नेशनल खेला हुआ या फिर जूडो संघ से ब्राउन बेल्ट प्राप्त होना चाहिए। उम्मीदवारों की पहले परीक्षा और उसके बाद प्रैक्टिकल होंगे। खिलाड़ियों के खाने-पीने, रहने और तैयारी के लिए उचित व्यवस्था संघ की तरफ से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें