फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda HP Visit: जेपी नड्डा बोले- सिरमौर के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जे पर जल्द लेंगे फैसला

Sat, 20 Aug 2022 08:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

 आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल गठन के 75 साल पूरा करने पर पांवटा साहिब और नाहन में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कहा कि जनता को इस मुद्दे पर राज्य और केंद्र सरकार पर विश्वास रखना चाहिए। 
विज्ञापन
पांवटा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सिरमौर के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने पर केंद्र सरकार सकारात्मक विचार कर रही है। इस पर जल्द फैसला लेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल गठन के 75 साल पूरा करने पर पांवटा साहिब और नाहन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता को इस मुद्दे पर राज्य और केंद्र सरकार पर विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन लाख लोगों की मांग को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत जिला सिरमौर के भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत जनजातीय विभाग के उच्चाधिकारियों से पुरजोर तरीके से उठाई थी, जिसके जल्द पूरा होने का समय आ गया है। नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व गोवा आदि राज्यों में मिशन रिपीट किया है। अब हिमाचल की बारी है। नड्डा ने कहा कि भारत वर्ष 2047 तक विकसित देश बनेगा। विकास करने की ताकत यदि किसी पार्टी में है तो वह भाजपा में है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में पूरी दुनिया में भारत की धाक है। देश को विकसित भारत बनाने के लिए हिमाचल को विकसित करने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन


अब पूरा देश अमृतकाल में प्रवेश की कर रहा तैयारी: नड्डा
नड्डा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल गठन के 75 साल पूरे करने पर पांवटा साहिब और नाहन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत बदल गया है। आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। एक वक्त था जब पोलियो, टेटनस व चिकनपाक्स जैसी दवाइयों को भारत तक आते-आते 25 से 28 साल लग गए थे। जापानी बुखार की दवाई तो भारत आने में 100 साल लग गए थे।
कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ माह के भीतर एक नहीं वैक्सीन के दो-दो डोज अपने तैयार कर न केवल देश को बचाया। बल्कि, 100 अन्य देशों को भी वैक्सीन सप्लाई की। 20 देशों को निशुल्क दवा भेजी गई। आज भारत अपना सामान निर्यात कर रहा है। भारत अब लेने वाले देश की स्थिति से बाहर निकलकर देने वाला देश बन गया है।रूस व यूक्रेन के बीच छिड़े युद्घ के बीच भारत ने अपने 23,000 बच्चों को सुरक्षित भारत पहुंचाया। यही भारत की विश्व में पहचान है, जिसमें दूसरे देशों के लोग भी तिरंगा पकड़कर अपने देश पहुंचे।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से विशेष पहाड़ी राज्य का दर्जा छीना था, जिसे 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से बहाल किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान हितेषी है और कृषि का बजट चार गुणा बढ़ा दिया है। कहा कि विकास का दावा वो ही कर सकता है जिसने पसीना बहाया हो।
विज्ञापन



हिमाचल में मिशन रिपीट करके हम रिवाज बदलेंगे: सीएम
इस मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही रिवाज बदलने की शुरुआत हुई थी। पहले टोपियों की राजनीति खत्म कर रिवाज बदला। अब हिमाचल में मिशन रिपीट कर यह रिवाज भी बदल देंगे। सीएम ने कहा गिरिपार क्षेत्र के हाटी जनजातीय मुद्दे को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमौर ने हमें मामा कहा है तो हमने भी भांजे की तरह सिरमौर का ख्याल रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामा ने रिकॉर्ड विकास करवाकर अपना फर्ज निभाया। अब आगामी विधानसभा चुनाव में सिरमौर की जनता भी मामे-भांजे के रिश्ते का मान रखे। 


विज्ञापन


लोकसेवा आयोग की नियुक्तियों का भी उठेगा मामला
नड्डा के दो दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान राज्य लोकसेवा आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियों का मामला उठने के आसार भी हैं। भाजपा के कुछ नेता इस मामले को लेकर नड्डा को रिपोर्ट देने की तैयारी में हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर जारी हुई अधिसूचना फिर रद्द किए गए शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रदेश में हो रही सरगर्मियों से नड्डा को अवगत कराया जाएगा। संभावित है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से भी नड्डा को मामला स्पष्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें