फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda Visit: जेपी नड्डा 10 को आएंगे सोलन, पंच परमेश्वरों के साथ करेंगे मंथन

Thu, 06 Oct 2022 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि नड्डा 10 अक्तूबर को सोलन प्रवास पर होंगे। उन्होंने कहा कि नड्डा का सोलन में जोरदार स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 10 अक्तूबर को सोलन आएंगे। इस दौरान वह सोलन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पंच परमेश्वरों के सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन में करीब 2,500 पंच परमेश्वर शामिल होंगे। इस सभी को नड्डा आगामी चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को भी घर-घर पहुंचाने के लिए आह्वान करेंगे। नड्डा के प्रवास को लेकर सोलन में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को सम्मेलन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भाजपाई नड्डा के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं। प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि नड्डा 10 अक्तूबर को सोलन प्रवास पर होंगे। उन्होंने कहा कि नड्डा का सोलन में जोरदार स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन


पीएम मोदी का दौरा हिमाचलके लिए ऐतिहासिक : डॉ. बिंदल
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर और कुल्लू दौरे के बाद कांग्रेस में निराशा और हताशा है। कांग्रेसी अनाप-शनाप और तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस के समय में एम्स केवल महानगरों तक सीमित थे, लेकिन मोदी ने 70 लाख आबादी वाले हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश को एम्स का उपहार दिया है। यह दर्शाता है कि मोदी का हिमाचल प्रदेश से कितना गहरा लगाव है। कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल को अनेक उपहार दिए हैं। ऊना में बन रहा पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर, बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क इसके उदाहरण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें