फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा ने बोला हमला, भ्रष्ट प्रशासन का पर्याय बनी प्रदेश सरकार

Fri, 01 Sep 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल में गुड़िया प्रकरण में हुए ताजा घटनाक्रम के बाद प्रदेश सरकार पर जबरदस्त हमला किया है। नड्डा ने प्रदेश सरकार को भ्रष्ट, संवेदनहीन और हतोत्साहित प्रशासन का पर्याय बताया।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में शासन तंत्र न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है और आम लोगों में सरकारी प्रतिष्ठानों के प्रति विश्वास खत्म हो गया है। जो हिमाचल पुलिस अब तक अपनी ईमानदारी के लिए जानी जाती थी, वह अब कटघरे में खड़ी है।

सीबीआई द्वारा पुलिस वालों को गिरफ्तार कर लेना एक आम व छोटी घटना नहीं है। इस घटना में उच्च अधिकारियों की गिरफ्तारी यह बताती है कि इस घटना की जांच को सरकार के उच्च  पदों पर बैठे लोगों के दिशा निर्देशों पर प्रभावित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की होगी जो प्रदेश में कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों को ठीक से संचालित करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें