फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के नाम पर लोकसभा चुनाव का शंखनाद, नड्डा ने दिए संकेत

Wed, 23 Jan 2019 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने एम्स के नाम पर एक बार फिर मास्टर स्ट्रोक खेलने का प्रयास किया है। एम्स के नाम पर भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों में जीत पक्का करने के जुगाड़ में है। बिलासपुर में एम्स के भूमि पूजन के बाद सीएम और केंद्रीय मंत्री ने साफ संकेत दिए कि अगर केंद्र में भाजपा सरकार बनती है तभी आगे भी विकास संभव हो पाएगा। सीएम ने तो यहां तक कहा कि 2019 परीक्षा की घड़ी है।

विज्ञापन


अगर पास नहीं हुए तो दो साल फिर चार में भी बदल सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों से अपील की कि 2019 में भी लोग उनकी कलम में सियाही भरें, ताकि विकास को इसी प्रकार से गति दी जा सके। उन्होंने आयुष्मान योजना और सरकार की हेल्थ योजना से भी लोगों को बांधने का प्रयास किया। कहा कि विदेशों में चुनाव सामाजिक सुरक्षा को लेकर होते हैं।

विज्ञापन

भारत में भी लोगों को आयुष्मान योजना के तहत 10 करोड़ 74 लाख परिवारों के 55 करोड़ लोगों को पांच लाख तक की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। देश में आठ करोड़ गैस सिलिंडर निशुल्क लोगों को बांटे जा चुके हैं।

उन्होंने पूर्व सरकार पर भी निशाना साधा कि यूपीए सरकार के समय विकास के 100 रुपये केंद्र से चलते थे, लेकिन राज्यों में पहुंचते पहुंचते 85 रुपये गायब हो जाते थे। विकास पर 15 रुपये खर्च होते थे, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में बीच के इस खेल को बंद किया गया।

आज केंद्र से चला 100 रुपया सीधे राज्यों में पहुंच रहा है। सीएम ने भी साफ किया की 2019 परीक्षा से कम नहीं। कहा कि देश और प्रदेश को पीएम मोदी की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें