कलश स्थापना किए जाने के बाद जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद भी किया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह, भक्ति और संगठनात्मक संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ, जिसने हिमाचल भाजपा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी।