फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल आएंगे नड्डा, धर्मशाला में प्रदेश भाजपा की लेंगे बैठक

Mon, 22 Jul 2019 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा धर्मशाला में होने वाली पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा का हिमाचल में यह पहला दौरा होगा। धर्मशाला में कार्यकारिणी की बैठक 16, 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित है।

विज्ञापन


16 को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी प्रभारी मंगल पांडे, अध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा मौजूद रहेंगे। रविवार को कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों की सत्ती और राणा ने कांगड़ा जिले के पदाधिकारियों के साथ धर्मशाला में योजना बनाई। सूत्र बता रहे हैं नड्डा के दौरे से पहले पार्टी अंदरूनी विवादों को सुलझाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें