उनकी उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने राज्य को गौरवान्वित किया है। साथ ही इतिहास रचा है। इस जीत ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की छवि को बढ़ा दिया है।
नड्डा ने कहा कि आगे भी लड़कियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया कार्यक्रम भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करेगा और सभी खेलों के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करेगा।
वहीं, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाुकर ने हिमाचल महिला कबड्डी टीम को गोल्ड जीतने के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्विट कर कहा- ‘खेलो इंडिया’ स्कूल गेम्स 2018 की कब्बड्डी स्पर्धा में हिमाचल की महिला टीम को गोल्ड मैडल जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।