फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के भूमि पूजन में इस दिन मौजूद रहेंगे नड्डा और जयराम

Thu, 17 Jan 2019 05:13 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कोठीपुरा में 1351 करोड़ की लागत से बनने वाले एम्स का कार्य अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा। कोठीपुरा में 21 जनवरी को सुबह 11 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार तथा सांसद अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


एम्स की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्तूबर, 2017 को रखी थी। तीन जनवरी, 2018 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एम्स को मंजूरी मिली थी। 1300 बीघा से अधिक भूमि पर बनने वाले एम्स की चारदीवारी का कार्य शुरू हो चुका है।

इस पर 17.31 करोड़ खर्चे जा रहे हैं। चारदीवारी का कार्य अंतिम दौर में है। हिमाचल जैसे छोटे से पर्वतीय राज्य में बनने वाले एम्स में 750 बिस्तरों और ट्रॉमा सेंटर की सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष विभाग में 30 बिस्तर अलग से होंगे

आयुष विभाग में 30 बिस्तर अलग से होंगे। यहां आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार होगा। 15 ऑपरेशन थियेटर के अलावा 20 स्पेशियलिटी और सुपर स्पेशियलिटी विभाग होंगे। हर साल 100 एमबीबीएस डॉक्टर तैयार होंगे।

प्रतिवर्ष 60 नर्सें ट्रेनिंग करेंगी। इससे प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों और नर्सों के पद भरने में मदद मिलेगी। दिल्ली एम्स की तर्ज पर कई रेजिडेंशियल कांप्लेक्स भी बनेंगे।

ये सभी सुविधाओं और सेवाओं से सुसज्जित होंगे। एम्स परिसर में हेलीपैड भी बनेगा। उधर, जिला भाजपा सचिव स्वदेश ठाकुर ने बताया कि चारदीवारी का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

बाकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब एम्स के निर्माण की शुरुआत भी होने जा रही है। इसे 48 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लिहाज से जनवरी 2023 तक कोठीपुरा में एम्स बनकर तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें