फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में नड्डा और अनुराग कर सकते हैं भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज

Thu, 27 Jun 2019 07:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शिमला में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर कर सकते हैं। सदस्यता अभियान 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन


गुरुवार को जिला मुख्यालय चंबा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने प्रेसवार्ता में यह बात कही। भारद्वाज ने कहा कि चंबा-कांगड़ा विस के वोटरों ने पार्टी प्रत्याशी किशन कपूर को देश भर में रिकॉर्ड मतों से जिताकर इतिहास रचा है।

अब पार्टी के सदस्यता अभियान में भी रिकॉर्ड बनेगा। चुनावी जीत के लिए उन्होंने कहा कि इसका बड़ा श्रेय मुख्यमंत्री जयराम सरकार के कार्यों को जाता है। इसमें पूर्व सांसद शांता कुमार की भी भूमिका रही। वर्तमान में देश भर में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन वर्ष के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। तीन वर्ष का समय पूरा हो चुका है। इसी के तहत प्रदेश में राम सिंह और खुद उन्हें प्रदेश में सदस्यता अभियान के संचालन का दायित्व सौंपा गया है।

इसी के चलते जिले में सदस्यता के प्रमुख व सह प्रमुख, मंडल और बूथ स्तर तक प्रमुख व सह प्रमुख बनाए गए हैं। जिस तरह से चंबा-कांगड़ा में जीत का इतिहास रचा गया है, उसी प्रकार सदस्यता में भी बीजेपी इतिहास रचेगी। प्रत्येक मंडल अपनी सदस्यता में बीस प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगा।

सदस्यता लेने के लिए कोई भी व्यक्ति बीजेपी द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल से सदस्यता ग्रहण कर सकता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर, एससी/एसटी कारपोरेशन के उपाध्यक्ष जय सिंह, जिला भाजपा सचिव दिनेश शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें