फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में रोचक तरीकों से पढ़ेंगे बच्चे, ऐसे समझेंगे जटिल विषय

Tue, 15 May 2018 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सरकारी स्कूलों के बच्चे परंपरागत से हटकर रोचक तरीकों से पढ़ाई करेंगे। पढ़ाई के तरीकों को आसान और दिलचस्प बनानेे के लिए सरकार ने ज्वॉय आफ लर्निंग सेशन शुरू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


नवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों का शिक्षण ज्ञान बढ़ाने के लिए सरकार नई शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत ऑडियो-वीडियो के माध्यम से जटिल शंकाओं को दूर किया जाएगा।

आईसीटी लैब का अधिक से अधिक प्रयोग प्रयोग किया जाएगा। सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशक अमर देव ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर ज्वॉय आफ लर्निंग सेशन शुरू करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में की है घोषणा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में शिक्षण ज्ञान बढ़ाने के लिए ज्वॉय आफ लर्निंग सेशन शुरू करने की घोषणा की है। इसी कड़ी में सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिलों को पत्र जारी कर बजट घोषणा को लागू करने के आदेश दिए हैं।

ज्वॉय आफ लर्निंग सेशन के तहत पढ़ाई को रोचक तरीकों से करवाया जाएगा। विद्यार्थियों में पढ़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए परंपरागत तरीकों को छोड़कर नए तरीके अपनाए जाएंगे।

आईसीटी लैब में नियमित तौर पर विद्यार्थियों को ले जाकर कंप्यूटर का ज्ञान दिया जाएगा। जटिल विषयों को ऑडियो और वीडियो के माध्यम से समझाया जाएगा। 
विज्ञापन

नई तकनीक से विद्यार्थियों को ऐसे मिलेगा फायदा

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि किताब से पढ़कर बताने और वीडियो के माध्यम से किसी चीज को बताने में बड़ा अंतर होता है। वीडियो को देखकर समझी गई बात को विद्यार्थी लंबे समय तक याद रखते हैं।

इस तकनीक का प्रयोग करने से विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर दिलचस्पी भी बनी रहती है। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में बैग फ्री डे और बुक डोनेशन डे को भी लागू करने के आदेश दिए हैं। बैग फ्री डे के तहत हर महीने के चौथे शनिवार को स्कूलों में विद्यार्थी बैग लेकर नहीं आएंगे।

इस दिन स्कूलों में खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां होंगी। बुक डोनेशन डे के तहत शैक्षणिक सत्र के पहले दिन विद्यार्थी अपनी किताबों को छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें