प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार को स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 693 का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें स्टेना टाइपिस्ट के 23 पदों के लिए गई परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसमें 419 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
अब इन अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट होगा। आयोग ने 19 फरवरी को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। इस संबंध में आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।