फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगराज ठाकुर बने अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के अध्यक्ष

Tue, 02 Dec 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी जोगराज ठाकुर हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मंगलवार को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। जोगराज 18 दिसंबर को बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।

जोगराज ठाकुर वर्तमान में बोर्ड के सदस्य हैं। वर्तमान अध्यक्ष प्रो. जेके चौहान का 17 दिसंबर को कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने नए बोर्ड अध्यक्ष को लेकर पूर्व आईपीएस आफिसर जोगराज ठाकुर के नाम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


जोगराज ठाकुर कुल्लू के मनाली निवासी हैं। वे आईजी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें शिमला सहित छह जिलों का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया जा चुका है।

ठाकुर को पुलिस सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पदक भी मिल चुके हैं। वह राज्यपाल के एडीसी और एक साल के लिए यूएन मिशन में रह चुके हैं।

उधर, हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने अधिसूचना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व आईपीएस अधिकारी जोगराज ठाकुर 18 दिसंबर को कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें