फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: बस एक इंटरव्यू और मिल जाएगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। सोलन की एक नामी कंपनी 27 नवंबर को आईटीआई रैल (नादौन) में इंटरव्यू लेगी। इस दौरान वर्ष 2013-14 और 15 में पासआउट आईटीआई डिप्लोमाधारकों का चयन किया जाएगा। कंपनी ने अभी यह घोषणा नहीं की है कि कितने पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


साक्षात्कार में प्राइवेट और सरकारी आईटीआई से डिप्लोमाधारक युवा भाग ले सकते हैं। हिमाचल एनर्जी लिमिटेड कंपनी जाबली (सोलन) चयनित युवाओं को 6859 रुपये मासिक वेतन देगी। साथ ही पीएफ, ईएसआई, बोनस तथा कैलेंडर वर्ष की छुट्टियों की सुविधा भी कंपनी उपलब्ध करवाएगी।

साथ ही उम्मीदवारों को कैंटीन में कम दामों पर भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।साक्षात्कार में पुरुष और महिला अभ्यर्थी दोनों भाग ले सकते हैं। रैल आईटीआई में साक्षात्कार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर अपने प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचें।
विज्ञापन

विज्ञापन

50 को नौकरी, 23 को फिर कैंपस इंटरव्यू

वहीं, आईटीआई मंडी में शुक्रवार को कैंपस इंटरव्यू लिए गए। नामी कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के कैंपस इंटरव्यू में 140 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें 50 युवाओं का चयन हुआ। फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टर्नर और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के युवाओं का चयन किया गया। इन्हें कंपनी ने ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिए है। चयनित युवाओं को कंपनी एक साल के लिए कुछ शर्तों पर अनुबंध के आधार पर रोजगार देगी।

इसके बाद योग्यता के आधार पर आगे 100 प्रतिशत रोजगार जारी रखा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 7500 रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य लाभ भी देगी। चयनित उम्मीदवारों को ईएसआई और पीएफ की सुविधा भी मिलेगी। आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि डाबर इंडिया कंपनी बद्दी स्थित प्लांट के लिए 23 नवंबर को दोबारा इंटरव्यू लेगी।

यह आईटीआई मंडी के परिसर में होंगे। वर्ष 2011-12, 2012-13, 2013-14 में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स में आईटीआई करने वाले अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। इनकी आयु 18-24 वर्ष हो। कंपनी लगभग 200 पदों के लिए युवाओं का चयन करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें