फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में छप्पर फाड़ के नौकरी, 490 पदों पर भर्ती

Mon, 20 Jun 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग उच्च शिक्षा विभाग के तहत कॉलेज काडर असिस्टेंट प्रोफेसर के 490 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में छप्पर फाड़ के नौकरियां निकली हैं। लोक सेवा आयोग उच्च शिक्षा विभाग के तहत कॉलेज काडर असिस्टेंट प्रोफेसर के 490 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। यह नियुक्तियां अनुबंध आधार पर की जाएंगी।
विज्ञापन


सफल आवेदकों को 21,600 रूपए मासिक वेतनमान दिया जाएगा। इन पदों के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवदेन करने की अंतिम तारीख 4 जुलाई 2016 है।

यह रखी गई है योग्यता
मास्टर डिग्री में 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। आवदेक ने नेशनल एलिजीबिलिटी या स्टेट एलिजीबिलिटी टेस्ट पास किया हो। एससी, एसटी वर्ग को 5 फीसदी की छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन


जिन पीएचडी धारकों ने मास्टर डिग्री सितंबर 1991 से पहले की है उन्हें भी 5 फीसदी की छूट प्रदान की गई है। इसके अलावा यूजीसी नियमों के तहत पीएचडी धारकों को नेट या स्लेट से छूट प्रदान की गई है।

यहां जानिए किस विषय में कितने पद भरे जाएंगे

आवदेक ने नेशनल एलिजीबिलिटी या स्टेट एलिजीबिलिटी टेस्ट पास किया हो। - फोटो : Demo pic
इंग्लिश 28, अर्थशास्त्र 30, हिंदी 37, राजनीति विज्ञान 38, इतिहास 29, कॉमर्स 75, म्यूजिक (वोकल) 4, म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंटल) 8, पेंटिंग 2, स्कल्पचर 2, अप्लाइड आर्ट 1, डांस (कथक और भारतनाटयम) 2, सोशालॉजी 13 पद भरे जाने हैं।

इसके अलावा मैथ 30, लोक प्रशासन 1, संस्कृत 6, कैमिस्ट्री 40, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन 4, जूलॉजी 28, जियोग्राफी 11, फिजिक्स 38, बोटनी 33, फिजिकल एजुकेशन 13, फिलोसॉफी 2, साइकोलॉजी 2, एजुकेशन 2, कंप्यूटर एपलीकेशन 6, टूर एंड ट्रैव्लज 4 और होम साइंस के 1 पद पर आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

यह रहेगी फीस, ऐसे करें आवेदन

सामान्य वर्ग के लिए 400 रूपए फीस निर्धारित की गई है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को 100 रूपए फीस देनी होगी। - फोटो : Demo pic
सामान्य वर्ग के लिए 400 रूपए फीस निर्धारित की गई है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को 100 रूपए फीस देनी होगी। एक्स सर्विसमैन और दिव्यांगों को फीस से पूरी तरह छूट प्रदान की गई है।

इस तरह करें आवेदन
इच्छुक  आवेदक www.hp.gov.in/hppsc लिंक पर जाकर लॉग इन करके अपना अकाउंट बनाएं। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें। आप फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी दे सकते हैं या फिर चालान का प्रिंट आऊट लेकर पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराएं।

बैंक से आपको एक यूनीक नंबर दिया जाएगा जिसे आप साइट पर जाकर भरें। इस तरह फॉर्म सब्मिट करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें