फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई अधिकारी और नेता दिए हैं 58 साल पुराने इस कॉलेज ने

Mon, 20 Jun 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज चंबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा जिले के विभिन्‍न हिस्सों में अब सरकारी और प्राइवेट कॉलेज खुल गए हैं, लेकिन अभी भी उच्च शिक्षा के लिए जिले के युवाओं की चंबा गवर्नमेंट कॉलेज पहली पसंद है। अभी भी पांगी और भरमौर तक के युवा यहां शिक्षा लेने आते हैं। यहां से पढ़कर कई छात्र अधिकारी और नेता बने।
विज्ञापन


किस विषय में कितनी
अंग्रेजी 80, अर्थ शास्त्र 80 हिंदी 80, इतिहास 80, राजनीतिक शास्त्र 80, कंप्यूटर एजुकेशन 80, भौतिक 80, रसायन 80, भूगर्भ शास्त्र 80, मैथ 80, कॉमर्स 80, भूगोल 80, संस्कृत 80, शारीरिक शिक्षा 80

प्रोफेशनल कोर्स
जर्नलिज्म, बीसीए, बीबीए, पीजीडीसीए, एमए अंग्रेजी, राजनीतिक शास्त्र, अर्थ शास्त्र, इतिहास व हिंदी में 400 सीटें रखी गई हैं।
Trending Videos

यहां कभी सजता था राजदरबार

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज चंबा - फोटो : अमर उजाला
चंबा कॉलेज ऐतिहासिक भवन को लेकर पूरे चंबा में प्रसिद्ध है। जहां कभी राजदरबार सजता था और चंबा रियासत के बड़े फैसले लिए जाते थे आज वहां छात्र कक्षाएं लगाते हैं और उसी दरबार हॉल में साल भर के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। अखंड चंडी पैलेस के कमरे व इसकी बनावट सबको आकर्षित करती है।

राजकीय महाविद्यालय चंबा की स्थापना 15 मई 1958 को चंबा के ऐतिहासिक महल अखंड चंडी पैलेस से हुई थी। शुरूआत में कॉलेज में केवल आर्ट्स व विज्ञान संकाय ही शुरू हुआ। वर्ष 2015 में सुल्तानपुर में कॉलेज का अपना भवन बनने के बाद स्नातक स्तर की कक्षाएं सुल्तानपुर शिफ्ट कर दी गई हैं। जबकि स्नातकोत्तर के अलावा प्रोफेशनल डिग्री कोर्सेस अखंड चंडी पैलेस में ही चल रहे हैं। चंबा कॉलेज में इस समय बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए व जर्नजिल्म की पढ़ाई करवाई जा रही है।

कॉलेज के पास आउट हुए प्रसिद्ध छात्र
1. वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी
2. चंबा सदर के विधायक बीके चौहान
3. चुराह के विधायक हंस राज
विज्ञापन

हॉस्टल की सुविधा

सुमन लता बेदी, कॉलेज प्राचार्य - फोटो : अमर उजाला
चंबा कॉलेज में इस समय तीन हॉस्टल हैं। लेकिन इनमें से सिर्फ एक में ही छात्रों को रखने का प्रबंध है। हॉस्टल की क्षमता 40 छात्रों को रखने की है। इसके अलावा छात्राओं की पढ़ाई का माहौल और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह भवन काफी महत्वपूर्ण है। कॉलेज भवन में दाखिल होने और बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता है। जहां से सभी छात्रों और बाहरी तत्वों पर नजर रखी जा सकती है।

दाखिला प्रक्रिया
महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र वर्ष 2016-17 के लिए दाखिला प्रक्रिया 21 जून से शुरू की जा रही है। जो कि 25 जून तक चलेगी। मैरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद 26 व 27 तारीख को मैरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

चंबा कॉलेज से वर्ष 2014-15 में नेम राज पूरे प्रदेश में मेरिट के चौथे स्थान पर आया था। वर्ष 2015-16 में रूसा के तहत बीकाम व बीएससी संकाय में न्यूनतम मैरिट लिस्ट 65-70 प्रतिशत अंकों के साथ गई है।

मेरिट के आधार पर मिलेगी एडमिशन
चंबा कॉलेज में दाखिले मेरिट के हिसाब से दिए जाएंगे। रूसा प्रणाली के बाद बच्चों को दस जमा दो में भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है यदि उन्हें आगे की पढ़ाई अपने चुनिंदा विषयों के साथ करनी है तो। कॉलेज प्रशासन ने सीटों का ऐलान कर दिया है और जल्द ही मेरिट लिस्ट भी जारी होगी। -सुमन लता बेदी, कॉलेज प्राचार्य
Published by Arvind Thakur
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें