फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! 12वीं पास हैं तो यहां मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बस एक इंटरव्यू देते ही उन्हें अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिल जाएगी। आईटीआई रैल में रोहतक की एक कंपनी 9 जुलाई को विभिन्न ट्रेडों में युवतियों की भर्ती करेगी। यह कंपनी अविवाहित लड़कियों को मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर कोपा, आईटी एंड ईएसएम ट्रेडों में स्थायी नियुक्ति देगी
विज्ञापन


चयनित युवतियों को शुरू में 11,630 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इन ग्रेडों में पास आउट 2014 और 2015 के अपीयरेंस भी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा 14 जुलाई 2015 को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपरेंटिरशिप के लिए भर्ती करेगी। इसके लिए आईटीआई नादौन और आईटीआई मंडी के ही प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

इन ट्रेड में भर्ती का मौका

भर्ती के लिए मैकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रीशियन और फिटर व्यवसाय में 2014 में पास आउट हुए और 2015 के लिए अपीयर होने वाले प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। 18 से 23 वर्ष आयु के प्रशिक्षुओं को 6200 प्रतिमाह वेतन के साथ 2 हजार अटेंडेंस बोनस के रूप दिए जाएंगे।

प्रशिक्षु अपने साथ पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ तथा मूल प्रमाण पत्र और उनकी प्रतिलिपियां साथ लानी होंगी। आईटीआई नादौन के प्रधानाचार्य देशराज धीमान ने बताया कि 14 तारीख को लिखित परीक्षा में सफल रहने वाले प्रशिक्षुओं का 15 तारीख को मौखिक साक्षात्कार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें