फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कंप्यूटर शिक्षकों के 611 पदों पर भर्ती, करें तैयारी

Wed, 17 Aug 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार जल्द ही 611 कंप्यूटर शिक्षक (पीजीटी आईपी) भर्ती करने जा रही है। प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से यह भर्तियां की जाएंगी। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेज दिया है।
विज्ञापन


अब पीजीटी आईपी के 611 पद भरने के लिए आयोग विज्ञापन जारी करेगा। विज्ञापन जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ठप पड़ी कंप्यूटर शिक्षा को सुचारू करने की तैयारियों में सरकार जुट गई है।

उच्च शिक्षा निदेशालय के अधीन स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों के पद भरने के प्रस्ताव को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निदेशालय ने मामला आयोग को भेज दिया है।
विज्ञापन


इन दिनों लोक सेवा आयोग शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों से भर्ती प्रक्रिया को लेकर आवश्यक जानकारियां जुटा रहा है। संभव है कि इसी माह आयोग 611 पद भरने के लिए विज्ञापन जारी कर देगा।
Trending Videos
विज्ञापन

हड़ताली शिक्षकों को बाहर कर भर्ती करने की तैयारी

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 1100 स्कूलों में जुलाई महीने से कंप्यूटर शिक्षा ठप पड़ी हुई है। नाइलेट कंपनी के तहत आउटसोर्सिंग पर स्कूलों में तैनात किए गए 1458 कंप्यूटर शिक्षक खुद को शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

हड़ताली शिक्षकों ने कंपनी के तहत काम करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में राज्य सरकार ने अब स्कूलों में कंप्यूटर विषय के पीजीटी तैनात करने का फैसला लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें