फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती, करें तैयारी

Thu, 28 Jul 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में 600 पदों पर जेबीटी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिलावार पदों का आवंटन कर दिया है। मंगलवार को जारी आदेशों के तहत जिला उपनिदेशकों को भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन आमंत्रित करने की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन


टेट की मेरिट के आधार पर जेबीटी शिक्षकों का चयन किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को अनुबंध आधार पर 8910 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। चयनित शिक्षकों को संबंधित जिलों के दुर्गम क्षेत्रों में पहली नियुक्ति दी जाएगी।

कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और ऊना जिला को छोड़ अन्य जिलों में जेबीटी भर्ती की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जिला शिमला में सबसे अधिक 121 जेबीटी शिक्षक भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए कहां कितने पदों पर भर्ती

मंडी में 115, चंबा में 111, सिरमौर में 91, बिलासपुर में 54, सोलन में 55, हमीरपुर में 27 और लाहौल-स्पीति जिला में 26 जेबीटी की भर्ती की जाएगी।

जिला उपनिदेशकों को जारी आदेशों में कहा गया है कि जल्द से जल्द समाचार पत्रों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित करने के लिए विज्ञापन जारी किए जाएं। उपनिदेशक कार्यालयों के नोटिस बोर्ड में भी सूचना दी जाए।

भर्ती में सभी नियमों का विशेष ध्यान रखा जाए। चयनित होने वाले जेबीटी शिक्षकों को पहली नियुक्ति संबंधित जिलों के दुर्गम क्षेत्रों में स्टाफ की कमी से जूझ रहे स्कूलों में दी जाए। बिना शिक्षक वाले स्कूलों और सिंगल टीचर वाले स्कूलों में पद भरने का प्राथमिकता दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें