फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 15 हजार तक सैलरी

Mon, 20 Feb 2017 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। टीडीएस ग्रुप के सौजन्य से ऊना जिला में स्थित देव भूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट चांदपुर में 22 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश भर से 18 से 30 वर्ष की आयु के बारहवीं, आईटीआई, पॉलीटेक्निक व बीटेक के सभी ट्रेड्स पास युवा भाग ले सकते हैं।  कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से लगभग 120 युवाओं का चयन किया जाएगा।

चयनित युवाओं को करीब 8 हजार से 15 हजार रुपये मासिक सैलरी दी जाएगी। टीडीएस ग्रुप के अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि इच्छुक युवा अपने साथ अपना रिज्यूम, समस्त प्रशिक्षण और शिक्षण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड या फिर बैंक अकाउंट नंबर साथ लाने होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा । अधिक जानकारी के लिए 75270 37811 व 75270 37782 फोन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें