जिला में बेरोजगार युवाओं को अपने भविष्य का सवारने के लिए रोजगार का सुनेहरा मौका मिलने वाला है। 7 जुलाई को पीर निगाह रोड़ स्थित आईटीआई में साक्षात्कार लिए जा रहे है। साक्षात्कार टाटा मोर्टस लिमिटेड कंपनी की ओर से लिया जाएगा।
इसमें कंपनी के ओर आए अधिकारी छात्रों का साक्षात्कार लेंगे। जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य सीआर डांगी एवं पलेसमैंट अधिकारी चंद्रमणी धीमान तथा कैंपस इंचार्ज वाईपीएस रायजादा ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए छात्रों की न्यूनतम आयू 18 से 26 वर्ष तय की गई है।
उन्होंने बताया कि फिटर, पेंटर, बैल्डर, मशीनिस्ट, मोटर मकैनिक, डीजल मकैनिक आदि ट्रेडों के युवाओं को लिया जाएगा। डांगी ने कहा कि कंपनी की ओर से चयनित युवाओं को सात हजार रुपये वेतन तथा पीएफ, ईएसआई, कैंटीन, ट्रांस्पोर्ट एवं युनिफोर्म की सुविधाएं नियमानुसार देगी।
उन्होंने कहा कि उक्त ट्रेडों के युवा अपने मूल प्रमाणों पत्रों की दो-दो सत्यापित छाया प्रतियां एवं 4 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित सात जुलाई को सुबह 9 बजे आईटीआई ऊना के नए कैंपस पीरनिगाह रोड में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित है।