फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

Thu, 01 Dec 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। देश की नामी कंपनी आईटीसी लिमिटेड बंगलुरू अपने सिनर्जी कंसल्टेंट देहरादून बंगलुरू के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू लेगी। साक्षात्कार 4 दिसंबर को पीरनिगाह रोड स्थित आईटीआई ऊना में होगा।
विज्ञापन


कैंपस इंटरव्यू में फिटर, मशिनिस्ट, टर्नर, एमएमवी, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इत्यादि व्यवसायों में वर्ष 2013, 2014 और 2015 में आईटीआई पास आउट उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इसके अलावा सत्र 2016 के पास आउट आईटीआई अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष के बीच में हो। वे भी इस कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। 
विज्ञापन

4 दिसंबर को होंगे साक्षात्कार, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 10 हजार वेतन

चार साल से अधिक अनुभव वाले अभ्यर्थी इस इंटरव्यू में भाग नहीं सकते हैं। आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य विशाल चौधरी ने बताया कि 4 दिसंबर को पीरनिगाह रोड स्थित आईटीआई ऊना के नए भवन में कैंपस इंटरव्यू के दौरान लिखित परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से बतौर कंपनी के नियमित कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पात्र युवा इस कैंपस इंटरव्यू में अपने प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियों और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि और स्थान में पहुंच कर भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें