फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला: आरोपी भाई-बहन की न्यायिक हिरासत अब 30 तक बढ़ी

Thu, 18 May 2023 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

नीतू ने भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और उसके बेटे निखिल आजाद से जेओए आईटी का पेपर हासिल कर अपने भाई गोपाल को उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई-बहन की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर बुधवार को फिर से दोनों को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को 30 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी नीतू और गोपाल को एसआईटी ने पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में 28 अप्रैल को हमीरपुर वार्ड नंबर सात स्थित घर से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


नीतू ने भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और उसके बेटे निखिल आजाद से जेओए आईटी का पेपर हासिल कर अपने भाई गोपाल को उपलब्ध करवाया था। जिसके चलते गोपाल ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। एसआईटी की ओर से की गई जांच में इसकी पुष्टि हुई।

इसके बाद एसआईटी ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया। वर्तमान में दोनों आरोपी भाई-बहन न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। दोनों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी भी दी है। इस पर अब 23 मई को सुनवाई होनी है। तब तक दोनों न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी संजीव कुमार, निखिल आजाद और नीरज कुमार के आवाज के सैंपल भी एफएसएल लैब मंडी में लिए गए थे, जिसकी अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई संभव हो पाएगी। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई-बहन की न्यायिक हिरासत 30 मई तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें