फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JOA IT Paper Leak: हिमाचल में बनाए थे 467 परीक्षा केंद्र, दूरदराज के अभ्यर्थी हो चुके हैं रवाना

Fri, 23 Dec 2022 09:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पेपर लीक होने के बाद पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी की भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। इससे एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों के सरकारी नौकरी पाने के अरमानों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पेपर लीक होने के बाद पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी की भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। इससे एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों के सरकारी नौकरी पाने के अरमानों पर पानी फिर गया है। पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी की लिखित परीक्षा 25 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होनी थी। आयोग ने इस परीक्षा के लिए एक लाख तीन हजार अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और चंबा जिले के दूरदराज क्षेत्रों के अभ्यर्थी दो दिन पहले ही अपने अपने परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं। परीक्षा रद्द होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आयोग की यह सबसे बड़ी लिखित परीक्षा थी। अभ्यर्थियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए आयोग ने प्रदेश के सभी 12 जिलों समेत 41 उपमंडलों पर 476 परीक्षा केंद्र बनाए थे।

विज्ञापन


प्रदेश के दूरदराज के परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र, उपस्थिति रजिस्टर व उत्तर पुस्तिकाएं भेजने के लिए आयोग ने वीरवार को 41 टीमें गठित कर दी थीं। ये टीमें हमीरपुर कार्यालय से सुबह छह बजे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हुई थीं। टीम प्रभारियों ने दिन भर प्रदेश के संबंधित एसडीएम कार्यालय में रिपोर्ट करने के बाद इस परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्रों के लिफाफा और उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित कोषाधिकारी के कोषागार (ट्रेजरी) में जमा करवाईं। इस बीच, शुक्रवार दोपहर को आयोग की एक महिला कर्मचारी की ओर से पैसे लेकर प्रश्नपत्र बेचने के मामले का विजिलेंस ने भंडाफोड़ कर दिया। उधर, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि विजिलेंस की तरफ से आयोग की एक महिला कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद आयोग ने पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी की भर्ती रद्द कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें