फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनवी सरोल की स्नेहा अंतरराष्ट्रीय ई-रक्षा प्रतियोगिता में देश में अव्वल

Mon, 07 Oct 2019 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में अध्ययनरत छात्रा स्नेहा ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय ई-रक्षा प्रतियोगिता में देश भर में पहला स्थान हासिल कर चंबा का नाम रोशन किया है। एनसीईआरटी दिल्ली और साइबर पीस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता हुई।

विज्ञापन


इसमें स्लोगन स्लैम में अपनी श्रेणी में जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल की छात्रा स्नेहा ने परचम लहराया है। स्नेहा ठाकुर नवोदय स्कूल सरोल में सातवीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्हें यूएनईएससीओ के चाणक्यपुरी दिल्ली स्थित सभागार में यूनेस्को के दक्षिण एशिया निदेशक और साइबर पीस फाउंडेशन के संस्थापक ने सम्मानित किया।

स्नेहा की इस उपलब्धि पर नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त बीके सिंह ने नोएडा स्थित कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित भी किया है। दूसरी ओर, स्नेहा की इस उपलब्धि पर जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ गदगद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें