फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईंस क्विज प्रतयोगिता में मिडल स्कूल गेहरना की छात्राएं नीतिका व स्नेह रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रावमापा परछोड़ में तीन दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोज किया गया। इस मौके पर भटियात विस क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर जिला उपशिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार और सेक्शन ऑफिसर भास्कर महाजन मौजूद रहे। मुख्यातिथि को जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजीव महाजन ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाल विज्ञान सम्मेलन में 65 स्कूलों के 365 बच्चों ने भाग लिया। बाल विज्ञान सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। यह हिम कॉस्ट के तत्वाधान में आयोजित किया जाता है।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मिडल स्कूल गेहरना की छात्राएं नीतिका और स्नेह ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि बाही के बाग स्कूल की नेहा और सिया दूसरे सिहुंता स्कूल के आदित्य और प्रणव ने तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अर्बन वर्ग में हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की तनीषा व अपूर्वा शर्मा ने पहला किड्स कैंप चुवाड़ी के प्रथम और अभिनव ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट में जूनियर वर्ग ग्रामीण में परछोड़ स्कूल की जानवी ने पहला, डुग स्कूल के गौरव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साइंस एक्टिविटी में खरगट की स्कूल अंकिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। मैथमेटिक्स ओलंपियाड जूनियर वर्ग में सिहुंता स्कूल के आदित्य राज ने पहला और हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के स्वास्तिक राजपूत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
स्थानीय विधायक विक्रम जरयाल ने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। मुख्यातिथि ने संबोधन में कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा करते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होने चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य जितेश्वर सूर्या ,गजेंद्र शर्मा पवन शर्मा और सरदार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें