बसों की कमी से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। प्रदेशभर में जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना (जेएनएनयूआरएम) के तहत खड़ी 300 बसें फिर से सड़कों पर दौड़ेंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन बहुत जल्द जेएनएनयूआरएम की बस सेवा शुरू करने जा रहा है।
दरअसल चंबा, नगरोटा, पालमपुर, बैजनाथ, धर्मशाला और पठानकोट में जेएनएनयूआरएम बस सेवा के बंद होने से 80 के करीब रूट बंद पड़े हैं। इसका खामियाजा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ही उठाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने प्रदेशभर में लोगों की सहूलियत के लिए जेएनएनयूआरएम बस सेवा आरंभ की थी।