फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनके उपचुनाव: सुरेश भारद्वाज का तंज, बोले- कार्यकर्ता का मान-सम्मान संगठन में

Tue, 12 Oct 2021 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू/शिमला

सार

सुरेश भारद्वाज ने मंगलवार को तंज कर कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का मान-सम्मान संगठन में ही होता है। भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता को मान-सम्मान देते हुए प्रत्याशी घोषित किया है। भारद्वाज नावर क्षेत्र के टिक्कर में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मंत्री सुरेश भारद्वाज भाजपा प्रत्याशी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से बागी होकर जुब्बल-कोटखाई के मान-सम्मान के नाम पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुके निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा का नाम लिए बगैर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मंगलवार को तंज कर कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का मान-सम्मान संगठन में ही होता है। भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता को मान-सम्मान देते हुए प्रत्याशी घोषित किया है। भारद्वाज नावर क्षेत्र के टिक्कर में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे। भारद्वाज ने कहा कि इस क्षेत्र में भाजपा सरकार ने विकास के कई काम किए हैं। दो-दो एसडीएम कार्यालय, कोटखाई में अलग ब्लॉक, कलबोग में उप तहसील, टिक्कर में अग्निशमन केंद्र खोला गया है।

विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा भाजपा एक विचार के आधार पर चलने वाली पार्टी है और पार्टी में कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है। भाजपा ने नीलम सरैईक को टिकट दिया है और जनता भाजपा को जरूर वोट देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव को विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। जनता नीलम को एक साल के लिए परखे। उन्होंने कहा कि नीलम सरैईक एक अनुभवी प्रत्याशी हैं और पंचायतीराज संस्थाओं में लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करती रही हैं। कार्यालय के उद्घाटन के समय टिक्कर बाजार में रैली भी निकाली गई। सभा को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, जिला अध्यक्ष अजय श्याम, प्रत्याशी नीलम और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें