फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भाजपा ने मनाया जीत का जश्न, डीसी ऑफिस से बाजार तक निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ऑफिस में सुबह 10:00 बजे से ही लग गया था समर्थकों का जमावड़ा, दोपहर 12:30 बजे ढोल नगाड़ों के बीच निकाली रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उपायुक्त कार्यालय परिसर में वीरवार सुबह 10:00 बजे से ही लोगों का जमावड़ा लग गया था। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बचत भवन में चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।
इसी दौरान कांग्रेस और भाजपा जिला परिषद सदस्य अपने अपने नेताओं के साथ बचत भवन पहुंचे। कांग्रेस सदस्य ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अगुवाई में पहुंचे थे। वहीं, भाजपा सदस्य सांसद हर्ष महाजन, सिकंदर कुमार और चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा के साथ बचत भवन पहुंचे। सभी सदस्य बचत भवन में चले गए जबकि मंत्री सांसद कार्यालय परिसर के बाहर नतीजों का इंतजार करते रहे। दोपहर 12:30 बजे जैसे ही चुनाव नतीजे सामने आए कि सबसे पहले कांग्रेस जिला परिषद सदस्य चुपचाप बचत भवन से बाहर आए और मालरोड की ओर रवाना हुए। इसके बाद विजेता भाजपा सदस्यों ने सांसदों की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय परिसर से वाया सीटीओ लोअर बाजार होते हुए नाज चौक तक विजयी रैली निकाली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाटियां भी डालीं और शीर्ष नेताओं को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन


102 दिन बाद हुए चुनाव
जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 31 मई और पहली जून को चुनाव नतीजे जारी हो गए थे। इसके बाद से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव का इंतजार था। अगस्त में भी बैठक बुलाई गई लेकिन इसमें भाजपा और कांग्रेस के सदस्य नहीं पहुंचे। अब कोर्ट के आदेश पर 10 सितंबर यानी वीरवार को चुनाव करवाए गए। इसमें भाजपा ने जीत हासिल की। हालांकि, इस चुनाव से पहले भाजपा को भी अपने सदस्य एकजुट रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सदस्यों को दूसरे राज्यों में ले जाकर भी ठहराया गया था।
विज्ञापन


सामने आया कांग्रेस का झूठ: केशव
जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने बताया कि कांग्रेस के पास पहले ही पूर्ण बहुमत नहीं था। कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलकर गुमराह कर रही थी। चुनाव के बाद सभी के सामने असली नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस का बहुमत का दावा झूठा था, जो अब बेनकाब हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें