फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JICA Funding: हिमाचल में जापान की 2835 करोड़ की वित्तीय मदद से मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा

Sat, 25 Feb 2023 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (जाइका) के सहयोग से प्रदेश के अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाएं(सांकेतिक) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में जापान की 2,835 करोड़ की वित्तीय मदद से स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (जाइका) के सहयोग से प्रदेश के अस्पतालों और अन्य चिकित्सा संस्थानों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाना है।

विज्ञापन


ग्रामीण स्तर पर भी चिकित्सा सेवा मजबूत की जानी है। इस वित्तीय मदद में 1,620 करोड़ तीन स्तरीय चिकित्सा के बुनियादी ढांचे पर व्यय होने हैं। इसके अलावा 1,010 करोड़ रुपये नाहन, चंबा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों पर व्यय होगा। हमीरपुर में कैंसर अस्पताल पर 400 करोड़ रपये किए जाने हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर 60 करोड़ और खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें