फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल की बीमारी से हारे, अब लोगों के दिल में बसे रहेंगे जिया लाल

Fri, 17 Jun 2016 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
जिया लाल पटियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल की बीमारी से बेशक जिया लाल पटियाल हार गए लेकिन वे सबके लिए मिसाल बन गए हैं। अब लोगों के दिल में बसते हैं। मौत से पहले सोलन के जिया लाल ने देह दान कर दी। जिया लाल दस मई को आईजीएमसी में भर्ती हुए थे। 
विज्ञापन


31 मई को ये जिंदगी से जंग हार गए। मौत से पहले इन्होंने देह दान की इच्छा जाहिर की, इस पर परिजनों ने भी हामी भर दी। तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं। एक जून को इनकी देह ऐनोटॉमी विभाग के सुपुर्द कर दी गई।
विज्ञापन

ऐनोटॉमी विभाग को सौंपी बॉडी

आईजीएमसी - फोटो : फाइल फोटो
इससे पहले पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. साद रिजवी ने बताया कि खीन बड़सन के रहने वाले जियालाल पटियाल (59) की देह को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद आईजीएमसी के सुपुर्द किया। 

उन्होंने बताया कि बॉडी को ऐनोटॉमी विभाग को सौंपा गया है। आईजीएमसी में स्वेच्छा से देह दान करने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी एक व्यक्ति ने अपनी देह दान की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें