फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मंदिर में चोरी के मामले में झारखंड का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की मदद से शनान में दबोचा
विज्ञापन

दुर्गा माता मंदिर बखराई में आरोपी ने की थी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली थाना क्षेत्र के बखराई स्थित दुर्गा माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अजय (26) निवासी जिला गुमला, झारखंड का रहने वाला है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने के बाद आरोपी को शनान गांव के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 और 24 सितंबर की रात दुर्गा माता मंदिर बखराई में चोरी की घटना सामने आई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संजौली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी रोष था क्योंकि आरोपी ने मंदिर में आपत्तिजनक गतिविधियों को भी अंजाम दिया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें आरोपी मंदिर में दाखिल होते हुए और मंदिर के भीतर से तांबे का नाग, पीतल के चार लोटे और दो घंटियां चुराते हुए दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। इससे उसकी लोकेशन का पता लगाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। इसके बावजूद पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों के साथ खुफिया तंत्र का इस्तेमाल करते हुए आरोपी की लोकेशन जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान करने के बाद उसके ठिकाने का पता लगाया गया और उसे शनान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया अब पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर चोरी का सामान बरामद करने की कोशिश करेगी। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और चोरी के सामान की बरामदगी को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें