फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेजों हादसा : होशियारपुर में किया नौ शवों का पोस्टमार्टम, सतपाल सिंह रायजादा रहे मौजूद

Mon, 12 Aug 2024 06:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

रायजादा ने कहा कि इस हादसे से सभी गमगीन हैं और परिवारों को हरसंभव मदद सरकार की ओर से मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
जेजों हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेजों खड्ड हादसे के शिकार ऊना विधानसभा क्षेत्र के देहलां और भटोली के नौ लोगों के शवों का होशियारपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य विभाग ऊना के अधिकारियों के साथ बात की और ऊना से ही एंबुलेंस की व्यवस्था कर शवों को होशियारपुर भेजा।

विज्ञापन


अस्पताल में ही सतपाल रायजादा ने सांसद राजकुमार चब्बेवाल और कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा के साथ भी मुलाकात की। इससे पहले रायजादा ने विधानसभा क्षेत्र ऊना के बारिश प्रभावित विभिन्न इलाकों का भी दौरा किया और अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए। उन्होंने जेजों हादसे को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की। रायजादा ने कहा कि इस हादसे से सभी गमगीन हैं और परिवारों को हरसंभव मदद सरकार की ओर से मुहैया करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें