फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में हो सकती है जेसीसी की बैठक

Thu, 23 Oct 2014 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने नवंबर में जेसीसी कराने का दावा किया है। महासंघ ने कर्मचारियों की मांगों का एजेंडा कार्मिक विभाग को सौंपा है। महासंघ ने जेसीसी को लेकर चीफ सेक्रेटरी से भी मुलाकात कर ली है।
विज्ञापन


नवंबर के प्रथम सप्ताह में मांगों का एजेंडा विभागों को सर्कुलेट होगा। जिन मुद्दों पर जेसीसी में चर्चा होनी है उनका एजेंडा सरकार महासंघ को देगा। उसके बाद सरकार इसकी तिथि निर्धारित करेगी।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा ने कहा कि जेसीसी कराने को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी बात हो चुकी है। उन्होंने कर्मचारियों की मुख्य मांगों की प्रस्ताव तैयार कर जेसीसी की तिथि जल्द निर्धारित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बागियों की लिस्ट तैयार

जोगटा ने बताया कि कुछेक कर्मचारी नेता कर्मचारियों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। महासंघ उनकी लिस्ट तैयार कर रहा है, ये लिस्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कर्मचारियों की गुटबाजी को खत्म किया है लेकिन कुछेक कर्मचारी नेता कर्मचारियों को भड़काने की कोशिश करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने कुल्लू में अपना सम्मेलन रखा था, कई कर्मचारी नेता ने इसको लेकर आपत्तियां जताई। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ऐसे कर्मचारी नेताओं को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें