फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के तबादले करने की प्रक्रिया शुरू, इनका लगने वाला है नंबर

Sun, 20 May 2018 01:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्कूलों में जरूरत से ज्यादा तैनात जेबीटी शिक्षकों के तबादले करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से एक सप्ताह के भीतर शिक्षकों का रिकॉर्ड मांगा है। रिकॉर्ड मिलते ही युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


सरप्लस जेबीटी को ऐसे स्कूलों में भेजा जाएगा, जहां एक शिक्षक के सहारे पढ़ाई चल रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया है कि युक्तिकरण के दौरान शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन किया जाएगा।

प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में 26 हजार जेबीटी शिक्षक तैनात हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के मुताबिक ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है जबकि शहरी क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में राजनीतिक पहुंच के चलते शिक्षक सरप्लस हैं। कई स्कूलों में विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात का पालन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीस छात्रों पर एक शिक्षक जरूरी

ऐसे में अब सभी जिलों से आंकड़े जुटाकर सरप्लस शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश के 1421 सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या पर्याप्त नहीं है। इन स्कूलों में आरटीई एक्ट लागू ही नहीं हो रहा है।

कई स्कूल सिर्फ एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं जबकि शहरी क्षेत्रों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के बावजूद शिक्षक अधिक हैं। आरटीई एक्ट के मुताबिक स्कूलों में विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात बेहद कड़ा है।

30 छात्रों पर एक शिक्षक का प्रावधान एक्ट में है। इसके तहत 1 से 60 विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों में दो, 61 से 90 विद्यार्थियों की संख्या पर तीन और 91 से 120 विद्यार्थियों के लिए चार शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें