प्रदेश के निजी शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों की रिक्त सीटों के लिए 2 दिसंबर को काउंसलिंग होगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
काउंसलिंग में केवल प्राइवेट जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों के लिए प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org. पर काउंसलिंग से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है।